top of page

थाना पांडातराई पुलिस द्वारा ग्राम कुमही में "पुलिस जन चौपाल" लगाकर ग्रामवासी आम जनों को किया गया जागरूक

Feb 10, 2024
1 min read






थाना पांडातराई पुलिस द्वारा ग्राम कुमही में "पुलिस जन चौपाल" लगाकर ग्रामवासी आम जनों को किया गया जागरूक।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के आम जनों से मुलाकात कर पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर क्षेत्र में यदि कोई अपराधिक प्रवृत्ति के लोग निवासरत हैं, और क्षेत्र के शांत माहौल को अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गाँजा, जुआ, सट्टा, आदि से खराब कर रहे हैं। तो ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने, एवं ग्रामवासी आम जनों को अपराध/अपराधियों से बचने के उपाय बता कर जागरूक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक जन्मेजय पांडे द्वारा दिनांक-09.02.2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम कुमही में पुलिस जन चौपाल लगाया गया। जिसमे अवैध शराब, गाँजा, जुआ, सट्टा, नशीली दवाइयों को बेचने व उपभोग करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुये, हर हफ्ते इस संबंध में कोटवार को हाका पाढ़ने समझाइश दिया गया एवं ग्राम के दो व्यक्तियो का जमीन संबंधी मामले को ग्रामीणों एवं पंचायत के सरपंच, पंचो के समक्ष ही सुलझाया गया। ग्राम संबंधी अन्य समस्याओ पर चर्चा कर, उपस्थित ग्राम वासियों को यातायात के नियमों का पालन करने, साइबर ठगी से बचने के उपाय, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी देकर बचाव के उपाय बताया गया। साथ ही यदि कोई असामाजिक तत्व यदि क्षेत्र में किसी भी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है तो उसकी जानकारी देने कहा गया।

Comments


bottom of page