top of page

चोरी के घटना को अंजाम देने वाली 01 महिला आरोपिया को थाना रेगांखार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jan 21, 2024
1 min read





चोरी के घटना को अंजाम देने वाली 01 महिला आरोपिया को थाना रेगांखार पुलिस ने किया गिरफ्तार।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के थाना रेगांखार में दिनांक 06.01.2024 दिन शनिवार को करीब 01 बजे दोपहर को प्रार्थिया के घर को सुना पाकर अज्ञात आरोपी द्वारा घर के कमरे में रखे 02 नग चांदी का पायल तथा नगदी रकम 2000/- रुपये को चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण संपत्ति संबंधी चोरी का होने से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपी का हरसंभाव पता तलाश करने का निर्देश देने एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (रा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक जे. एल. सांडिल्य के नेतृत्व में आरोपी

का हरसंभव पता तलाश कर मुखबीर की सूचना पर आरोपिया श्रीमति राजकुमारी पति विष्णु धुर्वे 20 साल सा. चमारी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर प्रार्थिया के घर से 02 नग चांदी के पायल व 2000 नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार

करने पर मेमोरेण्ड़म कथन तैयार कर न्यायिक रिमाण्ड़ पर जिला न्यायालय कबीरधाम में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनने पर आरोपिया को केन्द्रीय जेल दुर्ग में दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहा. उप निरी. ताज खान, महिला आर. 620 सुनीता परते का विशेष योगदान रहा।

Comments


bottom of page