top of page

लड़की को खरीद, डरा धमका जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियो को थाना कुकदुर पुलिस.......

Jan 2, 2024
2 min read





लड़की को खरीद, डरा धमका जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियो को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


महज चंद रुपये के लिये आरोपी महिला सोमती द्वारा अपनी ही बुआ की लड़की को बेचकर रिश्ते को किया गया शर्मसार।


आरोपियों के विरुद्ध थाना कुकुदुर में अपराध क्रमांक-106/23 धारा 363, 366, 370, 376(2)(N), 376(D) 506, 34 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर में प्रार्थीया के लिखित शिकायत पर थाना कुकदुर में आरोपी 1/ सोमती उर्फ सोमकली धुर्वे निवासी सोढा थाना मवई जिला मण्डला म.प्र., 2/ सन्नी सूर्या पिता जयभगवान 3/जयभगवान पिता उमेद सिंह सूर्या निवासी बनियानी थाना कलानौर जिला रोहतक हरियाणा के विरूध्द अपराध क्रमांक 106/23 धारा 363, 366, 370, 376(2)(N), 376(D) 506, 34 भादवि. पंजीबध्द किया गया है। प्रकरण की गंभीरत को देखते हुये कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अपराध विवेचना एवं आरोपी पता तलाश हेतु थाना कुकुदुर प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी एवं हमराह स्टॉफ के थाना स्तर में टीम तैयार किया जाकर अपराध विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपिया सोमती उर्फ सोमकली निवासी ग्राम सोढा थाना मवई जिला मण्डला म.प्र. को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ किया गया। जो अपनी बुआ की लड़की को दिल्ली में काम दिलाने का प्रलोभन देकर दिल्ली ले गयी, जहां से रोहतक हरियाणा के सन्नी सूर्या एवं जयभगवान से मामा की लड़की का सौदा कर बेचना बतायी है।


आरोपिया के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।


प्रकरण के 02 अन्य फरार आरोपी सन्नी सूर्या एवं जयभगवान सूर्या का उनके निवास स्थान रोहतक हरियाणा एवं संभावित स्थानों पर लगातार पता तलाश किया जा रहा था। दौरान पता तलाश आरोपियों के मिलने से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।


पूछताछ पर पीडित लडकी को सौमती उर्फ सोमकली पति अमरलाल धुर्वे उम्र 35 साल ग्राम नेवसा थाना मोतीनाला जिला मण्डला म.प्र. के पास सौदा कर रकम 200000/रू. (दो लाख) में खरीदी कर आर्य समाज रोहतक लेजाकर जबरन शादी कर अपने साथ रखना व लगातार शारीरिक संबंध बनाना अपराध कारित करना आरोपियों द्वारा स्वीकार किये जाने से आरोपी सन्नी सूर्या पिता जयभगवान सूर्या उम्र 25 साल एवं जयभगवान पिता उमेद सूर्या उम्र 52 साल दोनों निवासी बनियानी थाना कलानौर जिला रोहतक हरियाणा को आज दिनांक-02.01.2024 को गिरफ्तार किया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायायल पेश किया गया है। उरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सावन सारथी, शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्र.आर. 399 संजू झारिया, आर. 182 पंचम बघेल, आर. आर. 914 कृष्णा धुर्वे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Comments


bottom of page