top of page

भाजपा नेता होने का धोस देकर मारपीट करने वाले के खिलाफ कोटवार का आंदोलन जल्द

Aug 4, 2023
1 min read




कोटवार संघ के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शिव कुमार चौहान के मकान में अकेली महिला देख, मारपीट किया गया।


भाजपा नेता होने का धोस देकर मारपीट करने वाले के खिलाफ कोटवार का आंदोलन जल्द।


कोटवार एशोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के जिला शाखा राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष के घर घुसकर उसकी पत्नी सत्यवती चौहान से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पीड़ित पक्ष ने आग्रह किया है।




कोटवार संगठन ने चोवाराम व उनके परिवार द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है पीड़ित पक्ष ने उचित कार्यवाही की मांग की है, एक्शन नहीं लिए जाने की स्थिति में, जिला अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा, उचित कार्यवाही नहीं होने पर कोटवार संघ राजनांदगांव शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी धरना करेगी तहसील कार्यालय व पुलिस अधीक्षक के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।





कोटवार संघ के जिला व तहसील प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर ज्ञापन पुलिस जिला अधीक्षक को सौपा गया है।

उक्त घटना की घोर निंदा करते हुए जिलाअध्यक्ष शिवकुमार चौहान ने कहा कि हमे उचित मार्गदर्शन व न्याय नहीं मिलने पर शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र कदम उठाएंगे।

Comments


bottom of page