top of page

अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को कवर्धा पुलिस ने धर दबोचा



अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को कवर्धा पुलिस ने धर दबोचा।


कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 23 अगस्त 2024 को कवर्धा थाना पुलिस टीम, अवैध गतिविधियों और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गश्त पर थी। इस दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजमहल चौक निवासी जीवन झारिया (33 वर्ष) अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए उसका परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और भोरमदेव तिराहा के पास आरोपी को पकड़ लिया।

जीवन झारिया को काले रंग की रेंजर साइकिल पर सफेद प्लास्टिक के थैले में 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और साइकिल की कुल कीमत 4,880 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments


bottom of page