top of page

वनमंडलाधिकारी, कवर्धा द्वारा वनक्षेत्रों के रोजगारोन्मुखी कार्यों का किया गया निरीक्षण

May 19, 2024
1 min read


वनमंडलाधिकारी, कवर्धा द्वारा वनक्षेत्रों के रोजगारोन्मुखी कार्यों का किया गया निरीक्षण ।



दिनांक 19.05.2024ः कवर्धा वनमंडल वनक्षेत्रों में सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट छ.ग. के विभिन्न जिले में भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों को वन संपदा उत्पादन, संरक्षण एवं रोजगार उन्मुखी कार्यों से लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदाय की जाती है। इस परिपेक्ष्य में दिनांक 17.05.2024 को कवर्धा वनमंडल के परिक्षेत्र कवर्धा अंतर्गत वनक्षेत्रों में वनमंडलाधिकारी कवर्धा एवं सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा संयुक्त भ्रमण किया गया।


कवर्धा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरभट्ठी के ग्राम पेण्ड्री में आदिवासी महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक नर्सरी का निरीक्षण किया गया। नर्सरी में समूह के द्वारा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट की सहायता से एवं उनके द्वारा रोपण के संबंध प्रदाय की गयी जानकारी का लाभ प्राप्त करते हुए खम्हार, आंवला, बांस, नींबू एवं गटारन प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। वनमंडलाधिकारी कवर्धा के द्वारा पौधों की सुरखा एवं रख-रखाव हेतु स्थानीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।


कवर्धा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेवराटोला मेे कृषकों द्वारा कुसुमी लाख उत्पादन, संरक्षण एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के द्वारा ग्रामीणों को वन विभाग में संचालित चक्रीय निधि में ऋण प्राप्ति, शासन द्वारा निर्धारित दर पर लघु वनोपज क्रय करने एवं किसान वृक्ष संपदा योजना से लाभ प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गयी।

 
 
 

Comments


bottom of page