top of page

विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ यात्रा का पांचवां दिन

Aug 14
1 min read

कवर्धा-पंडरिया में विधायक भावना बोहरा और करीब 600 कांवड़ यात्रियों की 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा के पांचवें दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ग्राम मोहतरा से कांवड़ियों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ जलेश्वर महादेव मंदिर, डोंगरिया के लिए प्रस्थान किया।


पंडरिया नगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, बाजे-गाजे और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। पूरा पंडरिया भगवामय नजर आया।



कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फोन पर विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों से बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।



विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संकल्प और जन-जन के स्नेह का आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने बताया कि माँ नर्मदा का पावन जल लेकर कांवड़ यात्री 16 अगस्त को भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।



Comments


bottom of page