कवर्धा सिटी कोतवाली-अवैध शराब से लेकर देह व्यापार तो जुए से लेकर सट्टा बाजार बेधड़क चल रहा अवैध बाजार

कवर्धा-शहर में लगातार अवैध शराब ,जुए और सट्टा का बढ़ते कारोबार को रोकपाने में कवर्धा थाना नाकाम साबित हो रहा है । शहर के चौक चौहारों से लेकर मोहल्लों में अवैध शराब बेचने वालों की तादाद काफी संख्या में बढ़ चुकी है जहाँ अवैध शराब बेचने वाले कारोबारियों को पुलिस का जरा भी खौफ नही है और नाही सट्टा पट्टी लिखने वालों से लेकर जुए में बेखौफ संलिप्त जुवारियों को।
ऐसा प्रतीत होता है मानो सिटी कोतवाली में तैनात प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अपने परीक्षा अवधि में कवर्धा में पदस्त होकर सिर्फ अपना समय काट रहा हो । जिसके चलते कोतवाली की जिम्मेदारी तो है मगर सिर्फ नाम मात्र, शहर में हो रहे गलत कारनामें देह व्यापार से अवैध शराब ,सट्टा माफियों और खुलेआम बेखौफ खेल रहे लाखों के जुए तक पर कार्रवाई करने में नाकाम है।
वहीं सिटी कोतवाली के इस कारनामे से पुलिस विभाग और जिले में बैठे उच्च अधिकारियों के कुशल नेतृत्व पर भी सवाल उठने की चर्चाएं आम होते नजर आ रहा है । शहर में हो रहे अवैध कारोबारों को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि कवर्धा थाने में मौजूद अफसर और जवान कार्रवाई करने में इस लिए फेल है क्योंकि हफ्ते का सवाल होगा या नही तो हो रहे कारनामे और अवैध व्यापार में संलिप्तता का । और ऐसे चर्चाएं पुलिस के लिए उचित नही है क्योंकि एक तरफ पुलिस फ्री क्राइम को लेकर लोगों से संबंध स्थापित कर लोगों के सहयोग से अपना काम करना चाहती है । मगर दूसरी ओर ऐसे अफसर अपने ही विभाग के मापदंडों में खरा साबित नही हो पा रहे है ।





Comments