top of page

कवर्धा में खूनी संघर्ष: आखिर किस भाजपा नेता के इशारे पर चला लाठी-डंडा और टंगिया?

Aug 12
1 min read

कवर्धा बड़ी खबर- ग्राम सरेखा में बीती देर शाम विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब लाठी-डंडे और टंगिया से जमकर मारपीट की गई। घटना में एक पुरुष के दोनों पैरों पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किए जाने, दूसरे व्यक्ति के सिर पर हमला करने और एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।



सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इन कथित दबंगों के पीछे किसका राजनीतिक संरक्षण है? पीड़ित पक्ष की ओर से एक भाजपा नेता के इशारे और राजनीतिक रसूख के दम पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।


आरोप तो यहां तक है कि जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची बुजुर्ग महिला को भी कथित दबंगों ने अस्पताल परिसर में नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट की।


अब सवाल यह है कि आखिर वह भाजपा नेता कौन है, जिसके इशारे पर कथित तौर पर लाठी-डंडे और टंगिया चलाने की नौबत आई? क्या आरोपियों को किसी राजनीतिक संरक्षण का भरोसा था? और यदि ऐसा है तो वह राजनीतिक ताकत आखिर किसके इशारे पर काम कर रही है?


फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच पर नजर है। आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन घटना ने गांव में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक संरक्षण को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


“कौन है वह भाजपा नेता? किसके इशारे पर चला खूनी खेल? और अस्पताल तक पहुंचकर बुजुर्ग महिला से मारपीट करने वालों को किसका संरक्षण?”

Comments


bottom of page