top of page

नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।



कवर्धा-कबीरधाम - जिले के ग्राम उड़ियाकला में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, घटना 9 अगस्त की है। आरोप है कि आरोपी जागेश्वर साहू मिठाई का लालच देकर नाबालिग बच्चियों को अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने बच्चियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे 12 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Comments


bottom of page