top of page

जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील केशरवानी नें कहा अमीर प्रत्याशी वर्सेज गरीब क़ी लड़ाई होंगी ........

Oct 20, 2023
2 min read





जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील केशरवानी नें कहा अमीर प्रत्याशी वर्सेज गरीब क़ी लड़ाई होंगी कवर्धा विधानसभा।


मुझे टिकट मिलने से हर गरीब, प्रत्येक राजनितिक संघर्षशील युवा क़ो आस मिली हैं कि राजनीति मे युवा का समय आ गया हैं, कवर्धा विधानसभा के प्रत्येक युवाओ मे ख़ुशी की लहर है - सुनील केशरवानी


मैंने मजदूरी की, ठेला पेला, पत्रकारिता मे काम किया, छात्र जीवन से राजनीति मे भाग लिया विभिन्न प्रमुख पद पर रहा हू, एन जी ओ मे जुड़कर काम करते हुए लोगों का दर्द देखा हूँ, मुझ पर पार्टी नें भरोसा जताया है अब कवर्धा की जनता भरोसा जताएगी - सुनील केशरवानी।


कवर्धा/जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे नें कवर्धा विधासभा के लिए जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी क़ो पार्टी से अधिकृत किया है। पार्टी कार्यकर्ताओ और जनता मे ख़ुशी की लहर है। पार्टी के अधिकृत होने के बाद सुनील केशरवानी नें कहा कि कवर्धा विधानसभा मे अमीर प्रत्याशी वर्सेज गरीब की लड़ाई होगी चुकि यहां के प्रमुख दल के सभी प्रत्याशी अमीर है और मेरी जिंदगी अभाव से गुजर रही है,काफ़ी स्ट्रगल है मैंने बचपन मे जंगल से लकड़ी लाकर बेचा है, दुकानों मे काम किया है,ठेला भी पेला है, वन डिपो मे लकड़ी उठाया है उसके बाद पत्रकारिता मे काम करते हुए क्षेत्र की मुद्दों क़ो उठाया है। एन जी ओ मे काम करके शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका पर भी काम किया है। छात्र जीवन से अब तक क्षेत्र की मुद्दों को उठा रहें है। कवर्धा जिला की एक एक मुद्दों की समझ है, 20 वर्षों से बीजेपी और कांग्रेस नें इस क्षेत्र को लुटा है इन लूट के सौदागरो से बचाना है। हमारे यहां जल जंगल जमीन खनिज पर्याप्त मात्रा मे है जिसका दोहन हुआ है लेकिन क्षेत्र अब भी काफ़ी पिछड़ा हुआ है। वनाचल क्षेत्र मे पानी 4- 5 किलोमीटर से लाते है,इन क्षेत्रो मे 90प्रतिशत 5 वी के बच्चे 2 री के किताब नहीं पढ़ पाते, शिक्षक की कमी है,हॉस्पिटल रेफर सेंटर के नाम से जाना जाता है,20 वर्षों के राज करने के बाद भी बीजेपी कांग्रेस ने विकास का काम नहीं किया है। हमारे पास मुद्दे ही मुद्दे है। हमारे लिए कांग्रेस बीजेपी कोई चुनौती नहीं है, बल्कि उनके लिए चुनौती ही चुनौती है जनता उनका बहिष्कार भी कर रही है।

अब काबिल युवा और गरीब वर्ग के लोग भी सोचेंगे राजनीति मे भाग लेने लेने के लिए - कवर्धा के सभी दलों मे काबिल मेहनतशील युवा है, अधिक से अधिक संख्या मे गरीब युवा वर्ग के जुड़े भी है लेकिन उन्हें दरी उठाने,झंडा लगाने, नारेबाजी तक लगाने मे सीमित रखा गया है, उनका शोषण हो रहा है. अब समस्त दल के युवा, काबिल लोग हमें तन मन धन से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहें है इस बसर कवर्धा विधानसभा का तश्वीर बदलेगा,मैंने नामकन फार्म भी युवाओं के चंदे की राशि से लिया है। आने वाला समय युवाओं का होगा ये कवर्धा की जनता दिखा देगी।

Comments


bottom of page