थाना कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओड़ाडबरी में जन चौपाल लगाया गया
- VOICE OF STATE NEWS

- Jan 17, 2024
- 1 min read

थाना कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओड़ाडबरी में जन चौपाल लगाया गया।
कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा क्षेत्र के ग्राम ओड़ाडबरी में आज दिनांक 16/01/2024 को जन चौपाल लगाया गया। जिसमें महिला/पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीण व बच्चों को अवैध नशों के खिलाफ जागरूक करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं सेवन नहीं करने, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने , अभिव्यक्ति एप्स का प्रयोग एवं यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने कि समझाइश दी गई। ग्रामीणों कों अपने नाबालिग बच्चों कों वाहन चलाने नहीं देने विशेष रूप से समझाया गया। व बच्चों कों गुड टच बैड टच कि जानकारी दी गई। अवैध रूप से गाँव में शराब बेचने व जुआ सट्टा खेलाने वालो की जानकारी देने समझाइश दिया गया। साथ ही किसी प्रकार कि समस्या होने पर थाना में संपर्क करने कहा गया।





Comments