top of page

सामाजिक रूढ़िवादी को समाज से मिटाने,नारी शिक्षा एवं युवा उत्थान के विकास के लिए प्रयास करती रहूँगी ~

Sep 28, 2021
1 min read

कवर्धा ~ (नि.स.) आल इंडिया धनगर समाज महासंघ (दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रेमपाल धनगर नई दिल्ली की सहमति पर आल इंड़िया धनगर समाज महासंघ ने छत्तीसगढ़ राज्य हेतु प्रदेशाध्यक्ष पद पर श्रीमती रानीलक्ष्मी पाली कवर्धा को नियुक्ति पत्र प्रेषित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में श्रीमती पाली द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। श्रीमती रानीलक्ष्मी पाली ने विज्ञप्ति में श्रीमती पाली ने अपनी अभिब्यक्ति में कहा कि ~ "समाज में व्याप्त कुरीतियों, रूढ़िवादी परंपराओं को नष्ट करने के अलावा समाज में नारी शिक्षा, युवा उत्थान,के साथसाथ नशा मुक्ति,समाजिक एकीकरण समाजिक एकता तथा समाज को चहूँमुखी विकास की पथ पर अग्रसर करना ही सर्वोपरि है।" श्रीमती पाली ने आगे कही कि ~ महासंघ के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बिना किसी भेदभाव एवं पक्षपात किये निष्पक्ष रूप से प्रयत्नशील रहूंगी। तथा समाज हित की पूर्ति हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन के अलावा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर हर संभव सदैव प्रयास करती रहूंगी। श्रीमती रानीलक्ष्मी पाली कवर्धा की आल इंड़िया धनगर समाज महासंघ (दिल्ली) द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत करने पर समाजिक महिलाओं,युवाओं के साथ ~ साथ समाज प्रमुखों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Comments


bottom of page