top of page

आदर्श आचार संहिता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई अंतर जिला पुलिस मीटिंग

Oct 17, 2023
1 min read





आदर्श आचार संहिता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई अंतर जिला पुलिस मीटिंग।


कवर्धा – विधानसभा चुनाव को लेकरआदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैत हैं इसी के चलते जिला ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले के दर्जन भर पुलिस अधिकारी सहित कर्मचारी ने जिले के सरहदी क्षेत्र में बैठक की।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले की सरहद पर जांच को लेकर कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में संजय सिंह एस डी ओ सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम , मनोज तिर्की एस डी ओ बेमेतरा , राजेश डी एस पी बेमेतरा , राकेश कुमार साहू निरीक्षक थाना प्रभारी थान खम्हरिया जिला बेमेतरा , विकास बघेल निरीक्षक थाना प्रभारी स.लोहारा जिला कबीरधाम , सुदर्शन ध्रुव निरीक्षक थाना प्रभारी पिपरिया जिला कबीरधाम , भुवनेश्वर यादव निरीक्षक थाना प्रभारी दाढ़ी जिला बेमेतरा , गुहाराम कावरे चौकी प्रभारी खडसरा जिला बेमेतरा व शांता लकड़ा चौकी प्रभारी दसरंगपुर के प्रतिनिधि रूपराम पट्टावी मौजूद रहे।


बैठक में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई जिसमे सीमा पर सभी वाहनों की जांच , अवैध शराब, गांजा, हथियार व असमाजिक तत्वों पर नजर , गुंडा बदमाश सहित अन्य चीजों पर चुनाव को देखते हुए नजर रखने को कहा ज्ञात हो कि दसरंगपुर चौकी थाना पिपरिया के अंतर्गत आता है और इसके सरहदी क्षेत्र में कबीरधाम जिले का एक और पड़ोसी जिला बेमेतरा से तीन थाना व एक चौकी क्षेत्र जुड़ा हुआ है।

Comments


bottom of page