top of page

अघोषित बिजली कटौती नहीं रुका तो भाजयुमो करेगा विद्युत कार्यालय का घेराव

Jul 14, 2023
1 min read



बिजली की अघोषित कटौती , कृषि पंप बंद, किसानों को रोपा लगाने में हो रही परेशानी ।


अघोषित बिजली कटौती नहीं रुका तो भाजयुमो करेगा विद्युत कार्यालय का घेराव ।



कवर्धा – किसानों के धान रोपाई का समय आ गया है लेकिन 8 से 10 घंटे तक कृषि पंपों में बिजली की कटौती की जा रही है जिसके कारण धान की रोपाई का काम रुक गया है एक और किसान मौसम की मार से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा लगातार बिजली कटौती किसानों की मुसीबत और बढ़ा रही है

पहले खाद बीज के नाम पर किसानों को वर्मी कंपोस्ट जबरदस्ती देकर लूटा गया और अब धान रोपाई के समय बिजली की कटौती कर सरकार किसानों की कमर तोड़ने में लगी है ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना और लिखित जानकारी देने के बाद भी सप्ताह सप्ताह भर के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है

जिले में हो रहे बिजली कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह के मार्गदर्शन मे आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता से मिलकर जिले भर में अघोषित बिजली कटौती को तत्काल रोकने एवं खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल समय पर बदलने की मांग की गई साथ उपस्थित कैलाश चंद्रवंशी धरसीवा विधाननसभा प्रभारी रामविलास चंद्रवंशी नेता प्रतिपक्ष उमंग पाण्डेय

जयप्रकाश कौशिक पंचराम कोसले

जल्लू साहू अजय ठाकुर हेमसिंग ठाकुर हरि साहू।

Comments


bottom of page