top of page

'मैं किसान हूँ, किसान मेरे, कांग्रेस किसानों की सरकार' नीलकंठ ने दाखिल किया नामांकन

Oct 19, 2023
1 min read







'मैं किसान हूँ, किसान मेरे, कांग्रेस किसानों की सरकार' नीलकंठ ने दाखिल किया नामांकन।


कबीरधाम। कांग्रेस पंडरिया विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नवरात्रि के 5वें. दिन शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया और खुद को जनता का सेवक बताया।

दरअसल, नीलकंठ चंद्रवंशी को जब से कांग्रेस ने प्रत्याशी चुना है, तब से समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नीलकंठ चंद्रवंशी भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, और आज नवरात्रि के 5वें दिन शुभ मुहूर्त में सादगी पूर्ण सफेद पोशाक में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।


उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया इसके बाद मीडिया से चर्चा भी की जिसमें उन्होंने कहा कि मैं किसान हूँ और किसान मेरे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार हमेशा किसानों को फायदा पहुंचाने वाले योजना बनाती है, जिससे प्रदेश के किसान सशक्त हैं। बीते 5 वर्षो में अपार जनकल्याणकारी योजना भूपेश सरकार लेकर आई है जिसकी वजह से आम लोगों को अत्यंत फायदा हुआ है। कांग्रेस की सरकार निरंतर ऐसे ही कार्य करते रहेगी। मैं किसान होने के साथ ही जनता का सेवक हूं और हमेशा सेवा करना चाहता हूं।


नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब से मुझे अपना प्रत्याशी बनाया है, तब से मैं सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट कर रहा हूं। आज उन्हीं के सहयोग व आशीर्वाद से पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। क्षेत्र में मैं नहीं मेरे किसान चुनाव लड़ रहे हैं।


बताते चले कि नीलकंठ चंद्रवंशी को किसानों का अपार समर्थन मिलता दिख रहा है। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर कार्यकर्ताओं तक नीलकंठ चंद्रवंशी को अपना समर्थन दे रहे हैं।

Comments


bottom of page