पंडरिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुचे गृहमंत्री......

पंडरिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुचे गृहमंत्री अमित शाह,भूपेश सरकार पर साधा जमकर निशाना।
कवर्धा/रणवीरपुर / पंडरिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमितशाह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए घोटाले का सरकार बताया और कहा कि - आज तक कोयला घोटाला , चावल घोटाला सुना था पर भूपेश ने तो गाय के गोबर तक को नहीं छोड़ा गोबर घोटाला कर डाला।
2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, पांच हजार करोड़ का महादेव एप घोटाला, तेरह सौ करोड़ का गोबर घोटाला , कोयला परिवहन घोटाला जैसे कई घोटाले भूपेश सरकार ने की है, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास नही बनने दिए और केंद्र की योजनाओं को अपनी सरकार की योजनाओं में गिनवाया। उपरोक्त बातों के साथ ही शाह ने मोदी सरकार बड़ी उपलब्धियां गिनवाई।
पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा और सभा में ही उपस्थित बहुचर्चित साजा विधानसभा के प्रत्याशी ईश्वर साहू को चुनाव में जिताने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए भावना बोहरा ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उन्होंने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों के लिए कुछ न कुछ किया।
2 एम्बुलेंस का वादा किया और 3 एंबुलेंस चलवाई। कॉलेज जाने वाली बेटियों के लिए 2 बस चलाने का वादा किया था 3 चलवाई। क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य जांच के लिए टेस्ट लैब वैन उपलब्ध कराई।
अगर जनता उन्हें चुनकर विधायक बनाती है तो वह इन सुविधाओं का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा के लिए करेंगी। सभा में राजनांदगाव सांसद संतोष पाण्डेय, कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू, अनिल ठाकुर, गोपाल साहू, रामकुमार भट्ट, सियाराम साहू, रामकृष्ण साहू व अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





Comments