top of page

हेल्लो...! डिप्टी सीएम साहब.....नमस्ते.... मैं प्रदीप साहू .. बोल रहा हु...

Feb 2, 2024
1 min read





हेल्लो...! डिप्टी सीएम साहब.....नमस्ते....

मैं प्रदीप साहू ..

बोल रहा हु...


आज देर रात.. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मोबाइल पर फोन आया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा को सीधे मोबाइल पर प्रदीप साहू ने काल किया और अपनी परेशानियां बताई।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदीप साहू से विनम्रता से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी।


शर्मा कहा अगले यानी गुरुवार को मैं कवर्धा के दौरे पर रहूंगा। सुबह 11 बजे आपकी समस्याएं दूर हो जाएगी।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने वायदे को पूरा करते हुए आज सुबह गुरुवार को सुबह प्रदीप साहू से कलेक्ट्रोरेट परिसर में भेंट की और उन्हें बैटरी चलित ट्राइसिकल भेंट की।

प्रदीप साहू मूलतः कबीरधाम जिले के ग्राम जेवडन का रहने वाला है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। चल फिर नही पाने के कारण वह बहुत दिनों से परेशान था। उन्होंने इससे पहले बैटरीचलित ट्राइसिकल के लिए मांग की थी, उन्हें नही मिल पाया रहा था।

ट्राइसिकल मिलने के बाद दिव्यांग प्रदीप साहू का आत्मविश्वास बढ़ गया है। वह बहुत खुश है। उन्होंने बताया अब आसानी से अपने घरेलू काम कर सकता है। प्रदीप साहू ने ट्राइसिकल मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Comments


bottom of page