top of page

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का वनांचल ग्राम खारा और निवासपुर में ऐतिहासिक स्वागत, ग्रामीणों के बीच.....

Dec 29, 2023
2 min read





उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का वनांचल ग्राम खारा और निवासपुर में ऐतिहासिक स्वागत, ग्रामीणों के बीच उपमुख्यमंत्री ने ली सभा।


कहा- छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार मोदी की सभी गारंटी को पूरा करने में कदम बढ़ा दिया है, सरकार बनते ही राज्य के 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी, किसानों को दो साल का धान का बोनस देकर वादा निभाया।


कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहली दौरे पर पहुचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का ग्राम खारा और निवासपुर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। वनांचल के युवाओं ने उपमुख्यमंत्री के काफिले के सामने मोटरसाइकिल रैली निकाल निकाली गई। रैली के साथ उपमुख्यमंत्री शर्मा निवासपुर पहुचे।

गांव की महिलाओं ने पुष्प ताली से उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और तिलक लगाकर अभिनंदन किया।



गांव के युवाओं, जवानों, किसानों एवं ग्रामीणों ने भी स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्य मंत्री निवासपुर में सभा ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृत दी।


हमारी सरकार मोदी की सभी गारेंटी को पूरा करेगी,यह हम पूरे विश्वास के साथ बोल रहे है।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर मंच निर्माण निवासपुर में 4 लाख मंच निर्माण की घोषणा की

किसानों की मांग पर निवासपुर में आने वाले में साल धान खरीदी खोलने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर निवासपुर में हैंडपम्प खनन करने के निर्देश दिए।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने निवासपुर में किसानों की मांग पर खेतों तक बिजली विस्तार की मांगों को निराकरण करने के लिए बिजली विभाग को निवासपुर में शिविर लाने के निर्देश दिए।

मितानिनों ने पिछले 4 माह का मानदेय नही मिलने की शिकायत की, डिप्टी सीएम ने कलेक्टर को मानदेय संबधित समस्या का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शामिल हो रहे है।

Comments


bottom of page