top of page
VOSADD.jpg

बोल बम सरकार परिवार के तत्वधान में नगर पंचायत पिपरिया में राम नाम संकीर्तन (रामधुनी)का भव्य अयोजन, राम नाम के नाम से गूंज उठा पिपरिया

ree

बोल बम सरकार परिवार के तत्वधान में नगर पंचायत पिपरिया में राम नाम संकीर्तन (रामधुनी)का भव्य अयोजन, राम नाम के नाम से गूंज उठा पिपरिया।


ree

कवर्धा / प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बम सरकार परिवार के तत्वधान में कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया स्थित लक्ष्मी चौक पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर राम नाम संकीर्तन (रामधुनी)का आयोजन किया गया।


ree
ree

मिली जानकारी के अनुसार उक्त संकीर्तन 24 घंटो का रहा जिसमे जिले के अनेकों ग्रामों से लगभग पचास से अधिक संकीर्तन टोलियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का जाप (भजन) किया वही भगवान श्री कृष्ण का झूला भी रखा गया जिसके दर्शन का लाभ अंचल के हजारों लोगों ने उठाया और भंडारे में प्रसाद भी पाया बोल बम सरकार परिवार के मुख्य सदस्य व आयोजन कर्ता सतीश गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा उनकी समिति समय समय पर और भी धार्मिक कार्य कराते रहती है साथ ही उनका यह भी मानना है कि हम सभी भारतीय है और हमे हमारी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए भगवान का भजन कीर्तन करने और सुनने वालों को पुण्य की प्राप्ति होती है और हम सभी को भगवान का संकीर्तन करना चाहिए साथ ही सभी संकीर्तन टोलियो को एक - एक श्रीफल , रामायण व 1,100 रूपए भेंट स्वरूप प्रदान भी किए उक्त कार्यक्रम में पिपरिया नगर के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया।

Comments


bottom of page