top of page

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के संज्ञान के बाद हुई सड़क निर्माण एजेंसी पर पहली बड़ी कार्यवाही

Dec 14, 2023
1 min read






डिप्टी सीएम विजय शर्मा के संज्ञान के बाद हुई सड़क निर्माण एजेंसी पर पहली बड़ी कार्यवाही।




उपमुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने डामर सड़क पेंचवर्क के कार्य को अमान्य घोषित किया, करना होगा दोबारा वर्क,आदेश जारी।


कवर्धा में अब बुलडोजर राज


Pwd की सड़क को किया गया अमान्य घोषित


कवर्धा/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ लेते के तत्काल बाद ही कबीरधाम जिले के सोशल मीडिया से चल रही सड़क पेंचवर्क के गुणवत्ताहीन कार्यो को संज्ञान में लिया। उन्होंने संबधित लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी को जिले के सहसपुर लोहारा से रेंगाखार के बीच पीडब्ल्यूडी अंतर्गत पेच रिपेयरिंग के कार्यो को जांच के निर्देश दिए। सोशल मीडिया में खबर चल रही थी कि उक्त मार्ग में डामर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था लेकिन सड़क निर्माण के दो दिन बाद ही सड़क उखड़ गया

उप मुख्यमंत्री के आदेश पर विभाग के अधिकारियों के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त सड़क की जांच किया गया और सड़क को अमान्य घोषित कर पुनः सड़क निर्माण कार्य कराने ठेकेदार को आदेशित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में प्रदेश में सुशासन का राज चलेगा और गलत काम करने वालो के खिलाफ वुल्डोजर चलेगा। उन्होंने सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।लोकहित में हो रहे समस्त निर्माण कार्यो में गुणवत्ताहीन कार्यों पर सख्ती बरती जाएगी।

Comments


bottom of page