आबकारी विभाग की टीम ने 19 लीटर अवैध शराब किया जप्त, 02 गिरफ्तार।
- Ravi Gwal

- Apr 23
- 2 min read

कवर्धा-कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन और विक्रय करने वाले के खिलाफ कार्रवाही की है। माह अप्रैल में आबकारी विभाग द्वारा कोचियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के 02 प्रकरण कायम कर कुल 19.08 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे का कहना है कि 22 अप्रैल को रामचन्द्र चन्द्रवंशी ग्राम झिरौनी स्थित अपने दुकान में अवैध रूप से मदिरा का विक्रय करते गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से एक थैले में 07 मेडआफ बोतल, 1 नग बल्फ मास्टर का बोतल, 6 नग बोतल मेकडावल नं. 01, 13 नग मसाला पाव, 5 नग पाव मसाला और 6 नग पाव प्लेन कुल मात्रा 14.82 बल्क लीटर मदिरा बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर रिमांड की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही 21 अप्रैल को देशी मदिरा दुकान कुंडा के पास ग्राम सेन्हाभाटा मार्ग पर देशी मदिरा प्लेन का संग्रह कर अवैध एवं अधिक दर पर विक्रय करते हुए 01 शेरसिंह दिवाकर को देशी मदिरा प्लेन बेचते हुए कुल 14 नग पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी ने जिले के समस्त आबकारी अधिकारी को सदल बल, प्रभार की दुकानों में एवं प्लेसमेंट एजेंसी को भी आवश्यक एवं कठोर कार्यवाही करने निर्देशित दिया है। दुकानों में किसी प्रकार की अनियमितता ओवर रेटिंग, अवैध वसूली या अन्य अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आबकारी आरक्षकों को ड्यूटी लगाई गई है। आबकारी अधिकारी/दुकान प्रभारी दुकान एवं फिल्ड में उपस्थित रहकर ऐसे कोचियों के द्वारा जो दुकान एवं दुकान के आसपास ही मदिरा इकठ्का कर बेचने वालों पर सतत रूप से निगरानी रखकर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिया है।
कार्रवाई और महज खानापूर्ति ।
लगातार मिल रही शिकायतों और हालिया कार्रवाई को देखते हुए आबकारी विभाग को केवल छापेमारी दिखाकर महज खानापूर्ति करने के बजाय जमीनी स्तर पर स्थायी व्यवस्था बनानी होगी। दुकानों के आसपास सक्रिय अवैध शराब विक्रेताओं, ओवररेटिंग करने वालों और कालाबाजारी में शामिल लोगों पर नियमित निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। यदि विभाग ईमानदारी से रोजाना निरीक्षण, गुप्त टीम गठन और दोषियों पर कठोर दंड सुनिश्चित करे, तभी अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोक लग सकेगी, अन्यथा समय-समय पर होने वाली छोटी कार्रवाई जनता की नजर में सिर्फ महज खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।




Comments