top of page

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और साजा विधायक ईस्वर साहू आज बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे।





उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और साजा विधायक ईस्वर साहू आज

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे।


कवर्धा में आयोजित श्री हनुमान कथा का लाखो श्रद्धालुओं ने किया श्रवण।


कवर्धा, 29 जनवरी 2024। कवर्धा में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमान कथा का वाचन किया जा रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और साजा विधायक ईश्वर साहू आज पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सहित सभी ने देश एवं प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर आयोजक मुकेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि गण तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने तथा कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे है। श्री हनुमंत कथा 30 जनवरी तक चलेगा।

Comments


bottom of page