top of page

जिला पंचायत में शान से लहराया तिरंगा,सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया

Jan 26, 2024
1 min read



जिला पंचायत में शान से लहराया तिरंगा,


सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।


समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य : सीईओ जिला पंचायत।


कवर्धा/ 26 जनवरी 24/ 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कबीरधाम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीईओ ने कहा कि शासकीय योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए हम सब कृत संकल्पित रहे। हमारे संविधान निर्माताओं ने विश्व का सबसे बड़ा एवं जन कल्याणकारी संविधान का निर्माण किया है जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। उपसंचालक पंचायत राज तिवारी ने अपने संबोधन में सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने में हम सब का योगदान महत्वपूर्ण है। हम अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करें। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लाह के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया।

Comments


bottom of page