top of page

महिला सेल पुलिस टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला डबरा भाट के नन्हे छात्र-छात्राओं को गुड टच बैड टच की जानकारी देकर किया जागरूक

Feb 2, 2024
1 min read



महिला सेल पुलिस टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला डबरा भाट के नन्हे छात्र-छात्राओं को गुड टच बैड टच की जानकारी देकर किया जागरूक।


महिला एवं बालक/ बालिकाओं को अपराधिक घटनाओं से बचाने हेतु "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम के तहत अभियान चला कर किया जा रहा है जागरूक।


कवर्धा/ कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में महिला सेल पुलिस टीम द्वारा हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत आज दिनांक 02/02/24 को शासकीय प्राथमिक शाला डबरा भाट में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं/शिक्षक/ शिक्षिकाओं को महिला सेल प्रभारी सउनि विजया कैवर्त के द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, छेड़छाड़ से बचाव के उपाय तथा आरोपी के विरुद्ध होने वाली सजा एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी गई, नन्हे स्कूली छात्र-छात्राओं को गुड टच बैड टच, की जानकारी दी गई तथा उपस्थित शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई, व अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक सुकमत मेरावी, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, महिला आरक्षक लता दिवाकर एवं स्कूल की प्राचार्य रश्मि हठीले व शिक्षक रानी गुप्ता अर्चना तिवारी व अधिक संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page