top of page

बाहरी व्यक्ति और धर्म की राजनीति करने वालों को वोट मत देना – राजा खड़गराज सिंह

Oct 23, 2023
2 min read





बाहरी व्यक्ति और धर्म की राजनीति करने वालों को वोट मत देना – राजा खड़गराज सिंह।


सहसपुर लोहारा - कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह अपने चुनावी जनसम्पर्क के अवसर पर बोड़ला ब्लाक के आदिवासी - बैगा बहुल गांव लोहारटोला में भारी संख्या में उपस्थित वनाँचल के लोगो के बीच बैठ कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर राजा खड़गराज सिंह ने लोगो से कहा की जो व्यक्ति चुनाव जीतने के बाद आप की सुध नहीं लेता वो आपको आपके ही हाल पर छोड़ देता है वो आपका नेतृत्व करने के लायक नहीं है साथ वो व्यक्ति भी आपके लायक नहीं है जो विकास की बात छोड़कर धर्म के नाम पर आप से वोट मांग रहा है। कांग्रेस भाजपा कभी नहीं चाहती की वनाँचल में रहने वाले लोगो का विकास हो, आपके बच्चे पढ़े लिखें योग्य बने, आपको अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और आप आत्मनिर्भर बने क्योंकि उनके लिए आप केवल एक वोट हो पर मेरे लिए आप मेरा परिवार हो आपकी पीड़ा को मै जानता हूँ। आपकी परेशानी को मै समझता हूँ इसी लिए मै इस चुनाव में खड़ा हुआ हूँ। ताकि मेरी 27 पीढ़ियों को जो अपने मान, सम्मान, अपनापन दिया है उसका कर्ज उतार सकू। इस लिए आपके बीच पहुंचकर यह अपील कर रहा हूँ की अपने, अपने बच्चो के भविष्य के लिए और आने वाली पीढ़ी के सम्मान, स्वाभिमान के लिए मुझे झाड़ू छाप में वोट देकर अपना समर्थन प्रदान करे। इस अवसर पर वनाँचल के लोगो ने राजा का बहुत की आत्मीय तरीके से स्वागत करते हुए अपनी समस्या और परेशानी बताई। आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ता गजेंद्र मरकाम ने कहा की की आज हमारे पास एक सुनहरा विकल्प आया राजा खड़गराज सिंह के रूप में जो आपकी और हमारी आवाज बुलंद करने के लिए चुनाव मैदान में है। राजा खड़गराज सिंह पद, पैसा, प्रतिष्ठा, सम्मान के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे है ये तों उन्हें जन्म से ही मिला हुआ है। वो अपने लोगो की पीड़ा को देखकर उनकी तकलीफ को देखकर हमारा विकास करने चुनाव लड़ रहे है। इसलिए लोगो की झूठे वादों में ना फसते हुए आपके और हमारे परिवार के लाड़ले सदस्य को झाड़ू छाप में वोट डालकर भारी मतो से विजयी बनाये। इस अवसर पर पंडा धुर्वे, राजूराम धुर्वे, गवछिया धुर्वे,बुधराम धुर्वे के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page