top of page

गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद

Dec 2, 2023
1 min read




गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद ।


कवर्धा / गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल है. 42 एकड़ जमीन को लेकर विवाद उपजा है, इस दौरान कई लोगों को चोटें आई है. लाठी, डंडे व पत्थरबाजी की स्थिति बन गई।


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पंडरिया थाना के ग्राम नरसिंगपुर का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. बता दें कि 42 एकड़ जमीन का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है. इस मामले को लेकर ग्रामीण गांधी सेवा आश्रम समिति के खिलाफ उग्र हो गए हैं।


देखे वीडियो👇



Comments


bottom of page