top of page

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कल 29 दिसम्बर को कबीरधाम जिले के वनांचल का पहला दौरा,वनांचल गांवो.......

Dec 28, 2023
2 min read





डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कल 29 दिसम्बर को कबीरधाम जिले के वनांचल का पहला दौरा,वनांचल गांवो में करेंगे दौरा।


आदिवासी परिवार और वनांचल के ग्रामीणों से करेंगे भेंट, साथ में करेंगे भोजन और रेंगाखार जंगल में करेंगे रात्रि विश्राम

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का देखिए मिनट-टू मिनट कार्यक्रम.....


कवर्धा/ 28 दिसंबर 2023।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 29 दिसम्बर को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद शर्मा का कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा का यह पहला कार्यक्रम होगा। इससे पहले शर्मा डिप्टी सीएम बनने के बाद 16 दिसम्बर को प्रथम आगमन हुआ था, जहां पूरे जिले वासियों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत और अभिनन्द हुआ था।

उपमुख्यमंत्री शर्मा 29 दिसम्बर को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम खारा सुबह 9 बजे पहुचेंगे जहां स्थानीय ग्रामीणजन से भेंट करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम शर्मा 29 दिसम्बर शुक्रवार को वनांचल में अनेक ग्रामों में दौरा एवं सौजन्य भेंट करेंगे और दोपहर को वनांचल के भेलवाटोला में आदिवासी एवं ग्रामीणों के साथ भोजन भी करेंगे।


उपमुख्यमंत्री का 29 दिसम्बर को मिनट-टू मिनट दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा 29 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे विश्राम गृह सल्हेवारा से खारा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री शर्मा 9.15 बजे खारा आगमन, 9.55 बजे खारा से निवासपुर के लिए प्रस्थान, 10.15 बजे निवासपुर आगमन, 10.55 बजे निवासपुर से उसरवाही के लिए प्रस्थान, 11.10 बजे उसरवाही आगमन, 12 बजे उसरवाही से लोहारीडीह के लिए प्रस्थान, 12.5 बजे लोहारीडीह आगमन, 1 बजे लोहारीडीह से भेलवाटोला के लिए प्रस्थान, 1.5 बजे भेलवाटोला आगमन, 2 बजे से 2.30 बजे तक आरक्षित (दोपहर भोजन), 2.30 बजे भेलवाटोला से खमरिया के लिए प्रस्थान, 2.40 बजे खमरिया आगमन, 3.50 बजे खमरिया से रेंगाखार के लिए प्रस्थान, 4 बजे से 6 बजे तक रेंगाखार आगमन (सभा), 6.5 बजे रेंगाखार विश्राम गृह आगमन, 6.5 से 8 बजे तक रेंगाखार विश्राम गृह मे ग्रामीणो से संवाद करेंगे। उप मुख्यमंत्री शर्मा रेंगाखार विश्राम गृह मे ही रात्रि विश्राम करेंगे।


Comments


bottom of page