top of page

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिये निर्देश-पात्रता रखने वाले सभी गरीब को मिलेगा पक्का मकान

Dec 28, 2023
2 min read



डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिये निर्देश-पात्रता रखने वाले सभी गरीब को मिलेगा पक्का मकान।


नगर पालिका क्षेत्र के 15 परिवारों को मिला आवास स्वीकृति पत्रक।


शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी व नेताप्रतिपक्ष उमंग पांडेय ने बाँटे आवास स्वीकृति पत्रक।


कवर्धा/छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के निर्देशानुसार आज नगर पालिका परिषद कार्यालय सभाकक्ष में नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उपस्थित पार्षदगणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 हितग्राहियो को आवास स्वीकृति पत्रक का वितरण किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व व उनके निर्देशानुसार कवर्धा शहर के सभी जरूरतमंद परिवार व आवास हेतु पात्रहितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। छतीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सबसे महत्तवपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ‘‘मोर आवास मोर अधिकार‘‘ के तहत कवर्धा शहर के सभी हितग्राहियों को पक्का मकान प्रदान करना है सभी हितग्राही को आवास योजना व आवास हेतु क़िस्त में मिलने वाले राशि की बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी हितग्राहियों को नए आवास निर्माण किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी।


घरों में भी पहुँचे स्वीकृति पत्रक वितरण करने


प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्रक लेने जो हितग्राही नगर पालिका नहीं पहुँच पाये उनको जनप्रतिनिधिगणो ने उनके निवास में जाकर स्वीकृति पत्रक देकर प्रधानमंत्री आवास की विस्तारपूर्वक जानकारी दिये।


इन हितग्राहियों को आवास शुरू करने की मिली अनुमति

सनत वैष्णव / वाल्मिकी वैष्णव वार्ड क्र. 01, कुसुम / हेंमत वार्ड क्र.04 , सवाना बाई / पंचूराम वार्ड क्र.04 , रश्मि तिवारी / धनेश्वर वार्ड क्र.05 , राजिन्दर पारधी / सिध्दाराम वार्ड क्र. 07 , बोधन धुर्वे / अंकलहा धुर्वे वार्ड क्र. 09 , कुमारी बाई / दुजेराम गुप्ता वार्ड क्र. 12 , पिंकी गुप्ता / विजय गुप्ता वार्ड क्र. 12 , धनंजय पाण्डेय / रामस्नेही पाण्डेय वार्ड क्र. 14 , सती जगड़े / भरत जागड़े वार्ड क्र. 17 , प्रियंका ठाकुर / कैलाश ठाकुर वार्ड क्र. 17 , संगीता निषाद / परदेशी निषाद वार्ड क्र.17 , रामूराम साहू / जुडावन साहू वार्ड क्र. 26 , दामिनी सतनामी / दीपक सतनामी वार्ड क्र. 27 , अमिता क्षत्रिय / भुवन वार्ड क्र. 27 शामिल है।

इस अवसर पर चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी, मंडल अध्यक्ष भाजपा, उमंग पाण्डे नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा , पार्षद रिकेंश वैष्णव, पवन जायसवाल , प्रमोद शर्मा , मनहरण कौशिक, विजय पाली सांसद प्रतिनिधि , पीयूष ( राजा ) टाटिया , श्रीकांत उपाध्याय , सनत साहू , दुर्गेश अवस्थी , तिलक झरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page