top of page

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के लोगो से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए

Jul 8, 2024
1 min read


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के लोगो से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए


कबीरधाम/ 8 जुलाई 2024: उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर शर्मा ने लोगों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे हर संभव प्रयास करेंगे कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे।इस मौके पर अनेक गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page