top of page

मुख्यमंत्री द्वारा गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर बधाई एवं धन्यवाद दिया

May 26, 2024
1 min read



मुख्यमंत्री द्वारा गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर बधाई एवं धन्यवाद दिया


रायपुर, 26 मई, 2024- छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना ले कर आ रही है। सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्ययोजना बनाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए बधाई एवं धन्यवाद किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि विष्णुदेव सरकार गौवंशो की सुरक्षा, देखभाल और सड़कों पर घूमने वाले गौवंशो की सुरक्षा के लिए गौवंश अभ्यारण बनाएगी। इससे निश्चित ही सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

Comments


bottom of page