top of page

दशरंगपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने व परिवहन वाले आरोपीयो को रंगे हाथो धर दबोचा

Jul 10, 2024
2 min read


आबकारी एक्ट ,एवं अन्य अपराधिक गतिविधियो पर चौकी दशरंगपुर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।


दशरंगपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने व परिवहन वाले आरोपीयो को रंगे हाथो धर दबोचा


आरोपीयो के कब्जे से 32 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 -180 ml भरी हुई सीलबंद कुल 5.760 बल्क लीटर किमती 2560 रूपये एंव एक नंग मो.सा. नीला रंग होन्डा लियो क्रमांक CG09 JJ 8112 जुमला किमती 50000 रूपये, कुल जुमला 52560 रूपये

छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपीयो को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है ।


पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेन्द्र बघेल,एंव अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे चौकी प्रभारी द्वारा चौकी क्षेत्र मे लगातार अवैध आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर दिनांक 09/07/2024 को ग्राम दशरंगपुर सोनपुरी रोड में तालाब के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया एंव नाम के व्यक्ति आरोपी भुवनेश्वर सिन्हा पिता अनुज सिन्हा उम्र 32 वर्ष साकिन सोनपुरी गुढा चौकी दशरंगपुर जिला कबीरधाम के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 32 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180-180 एम एल भरी हुई सीलबंद कुल 5.760 बल्क लीटर किमती 2560 रूपये एंव एक नंग मो.सा. नीला रंग होन्डा लियो क्र. CG09 JJ 8112 जुमला किमती 50000 रूपये, कुल जुमला 52560 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पिपरिया मे अपराध क्रमांक 242/24 आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी दशरंगपुर से सउनि संदीप चौबे, प्र.आर. संजय गुप्ता, आर. तीरथ साहू, आर. विजय चंद्रवंशी, आर. लालबहादुर चंद्रवंशी का योगदान रहा।

Comments


bottom of page