top of page

दशहरे में उमड़ा जन सैलाब,शाही सवारी में निकले राजा खड़गराज सिंह

Oct 24, 2023
1 min read





दशहरे में उमड़ा जन सैलाब,शाही सवारी में निकले राजा खड़गराज सिंह।


शाही दशहरा पर कुल देवी-देवताओं व अस्त्र-शस्त्र की पूजा की रियासत के ध्वज और प्रतीक चिन्ह के साथ रथ पर सवार होकर निकले राजा खड्गराज सिंह ।


कवर्धा/सहसपुर लोहारा।  नगर में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राजशाही दशहरा सहसपुर लोहारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राजा खड्गराज सिंह कुल देवी देवताओं व अस्त्र-शस्त्र की पूजा कर शाम 5 बजे रियासत के ध्वज व प्रतीक चिन्ह के साथ रथ पर सवार होकर राज महल से निकले, जहां भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। राजा खड़गराज सिंह ने भी लोगों का अभिवंदन स्वीकार करते रहे और लोगो का हृदय से आभार प्रगट करते दिखे।

विजय जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए तहसील ऑफिस के पास रावण भाटा में 20 फुट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया । पुतला दहन कर राजा राज महल पहुंचे, जहां देर रात महल के अंदर राज दरबार लगा।

Comments


bottom of page