top of page

6 दिसम्बर से मनाया जा रहा “फसल बीमा सप्ताह”

Dec 7, 2023
1 min read






6 दिसम्बर से मनाया जा रहा “फसल बीमा सप्ताह”


कवर्धा/ 06 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2023-24 में 06 दिसंबर से 12 दिसंबर 2023 तक फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तारत्म्य में जिले के अधिसूचित रबी फसलों के अधिक से अधिक कृषकों के मध्य फसल बीमा के प्रचार-प्रसार के लिए बनाएं गए बीमा रथ को जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभी बीमा रथ ग्राम स्तर पर कृषि विभाग के मैदानी अमलों का सहयोग लेते हुए फसल बीमा का प्रचार-प्रसार कृषको के मध्य करेंगें। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि राकेश शर्मा, कैलाश चन्द्रवंशी, रामविलास चंद्रवंशी, जिला प्रतिनिधि रविन्द्र यादव, प्रकाश चन्द्रवंशी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय थे।


उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि रबी वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत कुल चार फसलों मुख्यतः गेंहू, चना, सरसों एवं अलसी को जिलें के लिए अधिसूचित किया गया है। बीमा कराने के लिए कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत किसानो द्वारा प्रीमियम राशि देय है। प्रीमियम राशि देय के रूप में चना फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 570 रूपए, गेंहू सिंचित के लिए 630 रूपए, गेंहू असिंचित के लिए 345 रूपए, अलसी के लिए 240 रूपए एवं राई-सरसों के लिए 345 रूपए प्रति हेक्टेयर बीमा प्रीमियम दर देय होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हो रही बेमौसम बारिश से खरीफ 2023 के अरहर एवं कटे हुए धान फसल में हो रही फसल क्षति की सूचना इन फसलो में बीमा कराए हुए कृषकों के द्वारा संबंधित बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर 1800-209-5959 पर 72 घंटे के अतंर्गत दिया जा सकता है।

Comments


bottom of page