top of page

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी

Jul 15, 2024
1 min read

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी ।


कवर्धा/ 15 जुलाई 2024। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बगैर टैक्स भुगतान किए बिना संचालित यात्री बसों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल साहू और परिवहन निरीक्षक आरसी कुंजाम के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कुल 28 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के तहत 96 हजार 800 रुपए की चलानी कार्यवाही की गई। जिसमें 5 पिकअप वाहन सवारी परिवहन करने, 10 वाहन ढाबा किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग में अवैध पार्किंग करने पर, 8 अनफिट वाहन, 3 यात्री बस परमिट शर्तों के उलंघन करते पाए जाने पर और 2 स्कूल बस पर कार्यवाही किया गया।

Comments


bottom of page