top of page

कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ लगातार क्षेत्रो में सघन जनसम्पर्क जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा अपार समर्थन

Oct 22, 2023
1 min read







कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ लगातार क्षेत्रो में सघन जनसम्पर्क जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा अपार समर्थन।


कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। वही, आज नीलकंठ अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहें।


नीलकंठ ग्राम नवागांव हत्था पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने सबसे पहले गुरु घासीदास बाबा का जयकारा लगाते हुए उद्बोधन शुरू किया।


उन्होंने कहा की गुरु घासीदास की धरती में हमेशा सत्य की जीत हुई है। इस बार भी सत्य को जीताना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाना है और भाजपा को एक बार फिर सत्ता से बाहर करना है।


बता दे नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण, महिलाओं, किसानों व युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं। वही, उनसे मुलाकात के लिए क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। नीलकंठ स्वयं एक किसान है व किसानों का दर्द अच्छे से समझ सकते हैं। यही कारण है कि भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए वह सीधा-सीधा संपर्क कर रहे हैं।


जनता भी अपना समर्थन नीलकंठ चंद्रवंशी को दे रही है व इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेता कार्यकर्ता भी नीलकंठ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रमुख विजय घृत लहरे, धनराज डाहिरे, चंद्रकुमार, लक्ष्मीनारायण और मकान लाल काटले उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page