top of page

प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Jan 21, 2024
1 min read




प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ।


कवर्धा /21 जनवरी 2024। अयोध्या में आयोजित किये जा रहे प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।


अयोध्या में प्रभु श्री रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के पूर्व दिवस संध्या से पटेल मैदान में आस्था कला मंच की प्रस्तुति, स्कूली विद्यार्थियों की भक्तिमय मनमोहक कार्यक्रम और भक्ति सागर समूह की भजन संध्या से कवर्धा शहर राममय हो रहा। प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिवस कवर्धा में शाम 6 बजे से राम भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कैलाश चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, उमंग पाण्डेय, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्रीकांत उपाध्याय, राम बिलास चंद्रवंशी, मनीराम साहू, आनंद मिश्रा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत संदीप अग्रवाल उपस्थित थे।

Comments


bottom of page