शासकीय हाई स्कूल नेवारी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हर्षोउल्लास व उमंग के साथ वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्म्मान का आयोजन किया गया

शासकीय हाई स्कूल नेवारी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हर्षोउल्लास व उमंग के साथ वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्म्मान का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा कला संस्कृति पर आधारित मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चन के पश्चात राज्य गीत से प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नेवारी गांव के श्री जगेशर पटेल, दिनेश साहू, प्रदीप निषाद, शत्रुहन मानिकपुरी, फूल दास पटेल, संतोष पटेल ,इंद्राज पटेल साथ ही स्कूल के प्रभारी प्राचर्य श्री कमलेश कुमार पाठक शिक्षिका अनीता द्विवेदी ,मनोरमा पांडे, सविता शर्मा एवं संकुल समन्वयक श्री राम शरण चंद्रवंशी जी एवं संकुल के शिक्षक एवं शिक्षिका छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थेl कार्यक्रम के दौरान सत्र 21- 22 एवं 22 -23 में कक्षा 9वी एवं 10वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया , साथ ही शाला में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाले एवं सांस्कृतिक कार्य क्रम में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किया गया एवं अतिथियो के द्वारा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर कला संस्कृति खेलकूद का आयोजन से कला संस्कृति के माध्यम से देश और राज्य के अनेक लोग ऊंचे स्थान तक पहुंचे साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भी कामना की गईl





Comments