top of page

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया उदघाटन

Jan 9, 2024
1 min read





कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया उदघाटन।


ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम/वीवीपैड के सबंध में ले सकते है जानकारी।


कवर्धा/ 08 जनवरी 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उदघाटन किया। ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम/वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते है और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, डीईओ श्री एमके गुप्ता सहित समस्त तहसीलदार, निर्वाचन के अधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के साथ ही दोनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के कार्यालय में भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उदघाटन किया। इस सेण्टर में सभी लोग ईवीएम/वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते हैं और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


bottom of page