कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में असामयिक वर्षा से बचाव के लिए नोडल अधिकारियों को आवश्यक .......

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में असामयिक वर्षा से बचाव के लिए नोडल अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारियों की ली बैठक।
कवर्धा/ 30 नवंबर 2023। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में असामयिक वर्षा से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से कहा कि असामयिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।
धान को वर्षा के जल से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर रखे तथा धान के स्टैकिंग को पूर्ण रूप से ढक कर रखे। उन्होंने कहा कि धान के स्टैकिंग के लिए नीचे में ड्रैनेज व्यवस्थित रूप से बनाएं तथा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण भी करें।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि धान खरीदी की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वे सभी धान उपार्जन केन्द्रों में, कैप कव्हर, बारदाना, चबूतरा, कांटा-बांट, धर्मकांटा का सत्यापन, आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेशन, डेनेज, नाली निर्माण, धान भूसा, फेसिंग, मुख्य सड़क से खरीदी केन्द्र तक रोड की व्यवस्था का निरीक्षण करें।
उन्होंने असामयिक वर्षा को दृष्टिगत धान उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी के लिए नाली, तिरपाल, चबूतरा एवं धान भूसा में धान रखे जाने संबंधी जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 90 सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संचालित की जा रही है। इन 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से 537853.00 मी. टन अनुमानित लक्षय है।
29 नवंबर 2023 तक 74080.92 मी. टन धान खरीदी की जा चुकी है एवं किसानों के खाते में 162 करोड़ 52 लाख 40 हजार 155.60 रूपए हस्तांतरित किया जा चुका है। इसके साथ ही 23440.00 क्विंटल धान मिलर को जारी किया गया है। कबीरधाम जिला राज्य के अंतिम सीमावर्ती क्षेत्र होने से दीगर राज्य एवं अन्य जिलों से अवैध रूप से धान का परिवहन कर उर्पाजन केन्द्रों में धान खपाए जाने की आशंका को विशेष ध्यान रखते हुए जिले के 12 सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट के माध्यम से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है।





Comments