top of page

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन

Oct 10, 2023
1 min read





कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन।


कवर्धा /10 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने वहां इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। एमसीएमसी के माध्यम से सोसल मीडिया में विशेष निगरानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे उपस्थित रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। एमसीएमसी समिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। सभी टीम में अधिकारियों की और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घंटे निगरानी रखेगी। अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज बिसेन सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page