top of page
VOSADD.jpg

मितानिन के माध्यम से स्वास्थय सेवाओं का लाभ नागरिकों को घर तक मिल रहा-केबिनेट मंत्री अकबर


ree


मितानिन के माध्यम से स्वास्थय सेवाओं का लाभ नागरिकों को घर तक मिल रहा-केबिनेट मंत्री अकबर।


केबिनेट मंत्री ने मितानीन दीदियों के कार्यों की सराहना की।


मंत्री अकबर मितानीन जनसंवाद और सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल।


कवर्धा/ 28 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज वीर सावरकर भवन में आयोजित मितानीन जनसंवाद और सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मितानीन दीदीयों ने मंत्री अकबर का पौधा भेंटकर स्वागत किया। मंत्री अकबर ने सभी मितानीन दीदियों को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मितानीन जनसंवाद और सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मितानीन कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलता है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आपके नाम के साथ आपके काम का सम्मान भी है इसी कारण दीदी से संबोधित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आप लोग समय पर जाकर लोगों की सहायता करते है और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि दीदियों की जितनी तारीफ और सराहना की जाए वह कम है। वे सदैव कार्य के लिए तत्पर होते है और लोगों की सहायता भी करते है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से दीदियों ने अनेक बातों की जानकारी दी है, जिसे पूरा करने का हर प्रयास किया जाएगा।


केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है, चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो। परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया राशन कार्ड बना दिया जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के प्रत्येक परिवार को भरपूर भोजन का अधिकार सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मितानिन भवन के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति भी जल्द मिल जाएगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पाषर्द मोहित महेश्वरी, अगम दास अनंत सहित जनप्रतिनिधि, मितानिन दीदी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page