top of page

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहे 01 आरोपों को चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jan 7, 2024
1 min read



सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहे 01 आरोपों को चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम पुलिस ने किया जप्त।

कबीरधाम जिले के चौकी पोडी पुलिस द्वारा


कवर्धा/दिनांक-06.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन पर अपराध रोकथाम तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी एवं थाना प्रभारी बोडला व्यासनारायण चुरेंद्र के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी उप. निरीक्षक त्रिलोक प्रधान द्वारा पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में अंक गणित के अंकों पर दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते रियाजुद्दीन उर्फ गोलू पिता जोहीयूद्दीन उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पोडी को एक नग सट्टा पट्टी तथा सट्टे की नगदी रकम 550/ रुपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर, उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुवा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशलरिमांड पर भेजा गया है।

Comments


bottom of page