top of page
VOSADD.jpg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक भावना बोहरा की खुलकर की तारीफ ।

कवर्धा/पंडरिया-स्वामी आत्मानन्द शासकीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विधानसभा के महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 05 निःशुल्क बसों का वर्चुअल लोकार्पण किया और 72 करोड़ 73 लाख 69 हजार रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। ख़राब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उड़ान न भरने की वजह से कार्यक्रम को परिवर्तित कर वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इतने ख़राब मौसम के बावजूद आयोजन स्थल में 15000 से अधिक लोगों का आगमन हुआ और सभा स्थल पूरी तरह से भर गया। बारिश होने के बावजूद क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और लगातार उनका आगमन एवं कार्यक्रम में उपस्थिति जारी रही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधायक  भावना बोहरा द्वारा जनता के लिए किए जा रहे जनसेवा के कार्यों एवं प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा द्वारा जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करते हुए अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं। एक जागरूक विधायक और समाज सेविका के रूप में वे अपने सभी दायित्वों का पूरे समर्पण भावना से निर्वहन कर रहीं हैं। आज उनके द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए 05 निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत करके एक मिसाल पेश की है कि एक जनप्रतिनिधि क्या कर सकता है। वे कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो सामाजिक परिवर्तन से लेकर अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा में निःस्वार्थ कार्य कर रही हैं।


Comments


bottom of page