top of page
VOSADD.jpg

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण- 2023 , रूपेन्द्र दास मानिकपुरी बने "शिक्षादूत"






मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण- 2023

रूपेन्द्र दास मानिकपुरी बने "शिक्षादूत"


खैरागढ़/छुईखदान/शिक्षा विभाग जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के कलेक्टर द्वारा अनुमोदित शिक्षा विभाग के नवाचारी तथा अपने स्कूलों मे श्रेष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षादूत तथा ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 1 खैरागढ़ के सहायक शिक्षक रूपेन्द्र दास मानिकपुरी को उनके श्रेष्ट कार्य -शाला त्यागी बच्चों को विद्यालय तक जोड़ने तथा शिक्षण पद्धति को सरलीकरण करने के लिए नवाचारी गतिविधियों के कोरोना, कोरोना काल मे भी शिक्षक द्वारा मोहल्ला क्लास के मध्याम से तथा ऑनलाइन शिक्षण कार्य से लगातार बच्चो के हित मे कार्य किया गया।

इन्होने प्रभारी प्रधान पाठक के पद 2018 से 2022 तक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मे सराहनीय कार्य किया जिससे विद्यालय मे दर्ज संख्या मे काफी बढोतरी हुई , उनके इस योगदान और कुशल कार्य के लिए विभाग द्वारा शिक्षक को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण- 2023 "शिक्षादूत" पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ।

Comments


bottom of page