top of page

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद......

Dec 14, 2023
1 min read




छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे सपूत के परिजनो से मिलने पहुंचे।


उपमुख्यमंत्री ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि

शहीद के पिता से गले लगकर व्यक्त की सांत्वना

पूरे क्षेत्र में है शोक की लहर।


सक्ती 14 दिसंबर 2023/ विगत दिवस बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे सपूत कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आज छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पिता से गले लगकर सांत्वना व्यक्त की। कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू, माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू समेत शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को इस दर्द को सहने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शहीद कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है, उनकी शहादत को नमन है। इसके साथ ही विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कृष्ण कांत चंद्रा, निर्मल सिंहा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments


bottom of page