top of page

गौसेवक साधराम यादव हत्या मामले के मुख्य आरोपी अयाज खान व सहयोगी के खिलाफ टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज

Feb 18, 2024
1 min read




गौसेवक साधराम यादव हत्या मामले के मुख्य आरोपी अयाज खान व सहयोगी के खिलाफ टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज।


कवर्धा/लालपुर/गौसेवक साधराम यादव हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अयाज खान और ईदरीस खान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि से संलिप्त होने का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस को अहम सुराग भी हाथ लगे है. दोनों के खिलाफ टेररिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.


आपको बता दें कि 20 तारीख की रात गौसेवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. साथ ही इसके मुख्य आरोपी अयाज खान के दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया था. वहीं मृतक के परिजनों ने प्रशासन को 1 करोड़ रूपए व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व इस हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों को फाँसी देने की मांग की है.

इस पूरे घटना को लेकर एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मोबाइल रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि, झंडा कांड में भी 2 लोग शामिल थे. साथ ही कई रिकार्ड ऐसे पाए गए हैं, जिसमें टेरर ऑर्गनाइजेशन के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आई है. गौसेवक हत्याकांड का मास्टर माइंड अयाज खान कई संदिग्ध लोगों के संपर्क में था. जो छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी आरोपी पर सेक्शन 16 UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 
 
 

Comments


bottom of page