top of page

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी, 185 नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई

Dec 19, 2023
1 min read





शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी, 185 नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई।


कवर्धा/ कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर यातायात पुलिस न शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ऐसे नशे़ड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 17 दिसम्बर को रात्रि 10 से 12 बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव में 185 प्रकरणो पर कार्यवाही किया गया.

कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 6 माह तक कि जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। वहीं दोबारा पकड़े जाने पर 2 साल तक कि जेल और 15 हजार तक का जुर्माना हो सकता है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान


कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश के बाद जिले भर में अभियान की शुरुआत की गई है। कवर्धा सहित सभी थाना क्षेत्र मे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर चेकिंग की। इसमें ट्रक चालकों समेत कई बाइक और कार चालक भी नशे की हालत में पाए गए। उनके खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया है।

 
 
 

Comments


bottom of page