top of page

कैबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम पंचायत खड़ौदाखुर्द में प्राथमिक शाला भवन किया लोकार्पण

Jul 19, 2023
2 min read



कैबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम पंचायत खड़ौदाखुर्द में प्राथमिक शाला भवन किया लोकार्पण।


छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में कर रही कार्य-मंत्री अकबर।


कवर्धा– 18 जुलाई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि शिक्षा ही वह ज्योति और प्रकाश है जिसके माध्यम से अन्याय के खिलाफ लड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों में भी परिवर्तन के साथ राज्य का विकास हो रहा है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम पंचायत खड़ौदाखुर्द में प्राथमिक शाला भवन किया लोकार्पण और ग्राम पंचायत तरेगांव मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री अकबर बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़ौदाखुर्द में प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण और ग्राम पंचायत तरेगांव मैदान में शिलान्यास किया। ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक प्रबंधन के लिए सौगात मिलने पर संबंधित ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री अकबर के प्रति अभार व्यक्त किया है। इस असवर पर जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, जनपद सदस्य सूरज वर्मा, हीरा कोसले, आनंद चंद्रवंशी, राधे जायसवाल सहित सबंधित ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि देश की आजादी से पहले अशिक्षा और कुरीतियों ने समाज को शिक्षा से वंचित किया तो समाज के महापुरुषों ने आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर शिक्षित बनाने में योगदान दिया। समाज आज उन महापुरुषों व पूर्वजों के योगदान को याद कर आगे बढ़ रही है यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने संदेश दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, सघंर्ष करो। इसके साथ ही बुद्ध के करुणा, मैत्री और प्रज्ञा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में काम कर रही है।

Comments


bottom of page