top of page

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

Oct 15, 2023
2 min read






जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया।


कवर्धा/ भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा प्रत्याशी घोषित करके अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में आज भाजपा ने सांसद संतोष पांडे , जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपने प्रत्याशी विजय शर्मा के व्यवस्थित चुनाव संचालन के लिए विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हैं और इसीलिए भारत माता की सेवा के लिए संकल्पित हैं. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस चुनाव में हमें अपने इसी विचार के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि कवर्धा का ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. जिस प्रकार का उत्साह अभी हमारे कार्यकर्ताओं में दिख रहा है, उसे चुनाव तक बरकरार रखते हुए एक एक कार्यकर्ता को काम करने की आवश्यकता है. हमारी जीत पक्की है, बस जरूरत अपने बूथ में समय देने का है. उपस्थित कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों के बीच भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा ने कहा कि आप लोगों ने ही मुझे प्रत्याशी बनाया है. और अब आप लोग ही ये चुनाव लडेंगे भी. वास्तव में ये चुनाव आपका ही है, मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं. अब हम सबको एक एक व्यक्ति तक पहुंचना है और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को बताना है. कार्यालय उद्घाटन के मौके पे रामकुमार भट्ट, अनिल सिंह, जसविंदर बग्गा, राजेंद्र चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, कैलाश चंद्रवंशी, देवकुमारी चंद्रवंशी, संतोष पटेल, रूपेश जैन, सतविंदर पाहुजा, मनीराम साहू, सुनील दोषी, पंच कोसले, हेमंत ठाकुर, जय प्रकाश कौशिक, विजय लक्ष्मी तिवारी, रति ठाकुर, पुष्प पांडे, भारती गुप्ता, शिव कुमारी यादव, नारायण साहू, पन्ना चंद्रवंशी, सनत साहू, शुशील तिवारी, खिलेश्वर साहू, पियूष ठाकुर, सहित सभी मोर्चा एवम प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने किया।


Comments


bottom of page